Government job 2026: Hindi, English & Number Typing Test (Full Preparation Guide)

Feb 06, 2026UPDATED: June 06, 202612 Min Read
Government Typing Test Guide
Published: Feb 06, 2026🔄 Last Updated: June 06, 2026

"लिखित परीक्षा (Written Exam) पास करना तो बस ट्रेलर था, असली पिक्चर (Typing Test) तो अभी बाकी है मेरे दोस्त!"

Hello दोस्तों! 👋 मैं हूँ शाहिम।

मान लो आपने दिन-रात एक करके, चाय-कॉफ़ी के 500 कप पीकर, और अपनी आँखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) बनाकर लिखित परीक्षा पास कर ली। आप सातवें आसमान पर हैं, घर में लड्डू बँट रहे हैं... और तभी आपके सामने आकर खड़ा हो जाता है एक राक्षस! 👹

उस राक्षस का नाम है— "TYPING TEST" (टाइपिंग टेस्ट)

मेरी वेबसाइट gsatyping.in पर रोज़ाना हज़ारों बच्चों को कीबोर्ड पर संघर्ष करते देखकर मैंने महसूस किया कि लिखित परीक्षा पास करना तो बस आधी जंग है, असली लड़ाई तो इस 10 मिनट के टेस्ट में होती है। बाबू-सोना को 'kkhp (खाना खाया क्या)' लिखना और एग्जाम हॉल में 350 शब्द टाइप करना—इन दोनों में ज़मीन-आसमान का अंतर है!

तो चलिए, आज मज़े-मज़े में समझते हैं कि वो कौन-कौन से सरकारी एग्जाम हैं जहाँ आपकी उंगलियों का जादू (Hindi, English & Numbers) ज़रूरी है। कुर्सी की पेटी बाँध लीजिये! 🚀


1. SSC एग्जाम्स: टाइपिंग का 'कुम्भ का मेला'

सबसे पहले बात करते हैं Staff Selection Commission (SSC) की। ये भारत सरकार का वो विभाग है जो सबसे ज़्यादा बाबू (Clerks) और असिस्टेंट बनाता है।

SSC CHSL (10+2 Level)

ये 12वीं पास वालों का फेवरेट एग्जाम है (LDC/JSA पोस्ट के लिए)।

  • English Typing: 35 WPM (शब्द प्रति मिनट)। यानी 10 मिनट में ~1750 कीस्ट्रोक्स।
  • Hindi Typing: 30 WPM (लगभग 10500 Key Depressions प्रति घंटा)।
  • टिप: इंग्लिश ज़्यादातर लोग चुनते हैं क्योंकि हिंदी की मात्राएँ कभी-कभी दिमाग का दही कर देती हैं! 🤯

SSC CGL (Graduate Level)

ये ग्रेजुएट्स का सपना होता है। इसमें CPT और DEST होता है।

  • Speed: 2000 Key Depressions (लगभग 27 WPM) 15 मिनट में।
  • सुनने में आसान लगता है ना? लेकिन जब हॉल में 100 कीबोर्ड एक साथ "खट-खट" करते हैं, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं!

2. रेलवे (Railways - NTPC): पटरी पर दौड़ना है? 🚂

रेलवे में स्टेशन मास्टर के अलावा टाइपिस्ट (Clerk) की भी पोस्ट होती हैं। यहाँ खेल थोड़ा अलग है। यहाँ Backspace का इस्तेमाल करना मना नहीं होता, लेकिन एक्यूरेसी (Accuracy) बहुत मायने रखती है।

⚠ रेलवे की डिमांड:

  • English: 30 WPM
  • Hindi: 25 WPM (कृतिदेव या मंगल फॉन्ट में)

मज़ेदार बात: अगर टाइपिंग में फेल हुए, तो भी दूसरी नॉन-टाइपिंग पोस्ट मिल सकती है (अगर मार्क्स बहुत अच्छे हों)। लेकिन रिस्क क्यों लेना भाई? सीख लो ना!

3. बैंकिंग एग्जाम्स (IBPS & SBI): नंबरों का खेल 🔢

बैंक वालों को आपसे शेक्सपियर जैसी इंग्लिश नहीं लिखवानी, उन्हें चाहिए कि आप नंबर्स (Numbers) के साथ कितनी तेज़ी से खेल सकते हैं।

  • Number Typing (Numpad): यहाँ आपकी उंगलियां कीबोर्ड के दाहिनी तरफ (Right Side) वाले नंबर पैड पर चीते की रफ़्तार से चलनी चाहिए।
  • Key Rate: 8000 से 10,000 Key Depressions प्रति घंटा।

💡 मेरी प्रो-टिप:

जब मैंने अपनी वेबसाइट GSA को डिज़ाइन किया, तो नोटिस किया कि बच्चे शब्दों की प्रैक्टिस तो कर लेते हैं, लेकिन बैंक एग्ज़ाम में जैसे ही बैंक अकाउंट नंबर या अमाउंट टाइप करना होता है, उनकी स्पीड गिर जाती है। इसी समस्या को हल करने के लिए हमने '123 Mode' (Numbers Only) बनाया है। एक बार प्रैक्टिस करके देखिए, उंगलियां हवा से बातें करेंगी!

4. कोर्ट और राज्य के एग्जाम्स (State Exams)

ये हैं असली "खतरों के खिलाड़ी"। अगर आप UP, राजस्थान, या MP के एग्जाम्स दे रहे हैं, तो हिंदी टाइपिंग आपके लिए 'दाल-रोटी' जैसी ज़रूरी है।

हिंदी फॉन्ट का चक्कर (Font Confusion) 🤔

  1. Remington Gail (Kruti Dev): ये पुराने टाइपराइटर जैसा लेआउट है। UP पुलिस और कुछ कोर्ट्स में ये माँगा जाता है।
  2. Inscript (Mangal): ये भारत सरकार का स्टैण्डर्ड है। ये थोड़ा लॉजिकल है और Windows में इनबिल्ट होता है। SSC में ज़्यादातर यही चलता है।
✨ GSA स्पेशल नोट:

यूपी के एग्जाम्स देने वाले छात्र ध्यान दें— कृतिदेव और मंगल दोनों का फिंगर मूवमेंट एकदम अलग है। एग्जाम हॉल में आपको सरप्राइज़ न मिले, इसीलिए हमने GSA के ड्रॉपडाउन मेनू में Kruti Dev 010, Kruti Dev 011 और Mangal (Inscript) तीनों का सपोर्ट दिया है। जिस फॉन्ट पर एग्जाम होना है, उसी पर प्रैक्टिस करें!


मज़ेदार तरीके से टाइपिंग कैसे सीखें? (Pro Tips) 😎

1. मुर्गी मत बनो 🐔

कीबोर्ड पर दो उंगलियों से 'टुक-टुक' (Hunt and Peck) करना बंद करो। अपनी दसों उंगलियों का इस्तेमाल करो। कीबोर्ड को देखना पाप है!

2. गेम समझ कर खेलो 🎮

GSA पर 'कस्टम मोड' लगाओ, दोस्तों को चैलेंज दो और देखो कौन "कीबोर्ड का बाहुबली" है।

3. बैकस्पेस दुश्मन है ❌

शुरुआत में बैकस्पेस बटन को भूल जाओ। बार-बार मिटाने से स्पीड "कछुआ" हो जाती है। एक्यूरेसी पर ध्यान दो, स्पीड अपने आप आ जाएगी।

4. 'awsm' नहीं 'Awesome' 📱

चैटिंग वाली भाषा (Nyc, Gm, Gn) भूल जाओ। पूरा शब्द लिखने की आदत डालो। सरकारी नौकरी में शॉर्टकट नहीं चलते, मेरे दोस्त!

निष्कर्ष (Conclusion)

देखो दोस्तों, टाइपिंग साइकिल चलाने जैसा है। शुरू में गिरोगे, उंगलियां दुखेंगी, गुस्सा आएगा कि 'क' कहाँ है और 'श' कहाँ है। लेकिन एक बार बैलेंस बन गया, तो फिर आप आँख बंद करके भी (हाँ सच में!) टाइप कर लोगे।

और हाँ, प्रैक्टिस के लिए कहीं दूर जाने की ज़रूरत नहीं है। बस नीचे दिए गए "Start Typing Test" बटन पर क्लिक करो।

Happy Typing! फोड़ दो कीबोर्ड! (प्यार से) 😉

Challenge Accepted? 🚀

Abhi seekha hai, abhi try karo!

Start Typing Test