How to hit 100 wpm (The Real Guide)

Jan 31, 2026UPDATED: June 07, 20265 Min Read
Speed Typing Guide
Published: Jan 31, 2026🔄 Last Updated: June 07, 2026

"कितनी बार ऐसा हुआ है कि दिमाग में एक बहुत बढ़िया Idea आया, लेकिन टाइप करते-करते वो आधा गायब हो गया?"

Hello दोस्तों! 👋 मैं हूँ शाहिम।

हम सब उस दौर से गुज़रे हैं। वो "Hunt and Peck" वाला तरीका—जहाँ हम गिद्ध (Vulture) की तरह कीबोर्ड को घूरते हैं और एक-एक उंगली से बटन दबाते हैं। दोस्तों के साथ Chatting करते वक्त वो आपसे तेज़ reply कर रहे हैं और आप अभी भी कीबोर्ड पर 'W' ढूंढ रहे हैं!

Good News: ये कोई rocket science नहीं है। मैंने खुद अपनी स्पीड 30 WPM से 110 WPM तक पहुँचाई है। अपनी वेबसाइट gsatyping.in को बनाते वक़्त और कोडिंग करते वक़्त मैंने जो "Secret Sauce" इस्तेमाल किया, आज वही आपके साथ शेयर कर रहा हूँ!


1. "Murda" Technique (Muscle Memory) 🧟‍♂️

सुनने में अजीब लग रहा है ना? लेकिन यही सच है। आपको अपनी आँखों का इस्तेमाल कीबोर्ड देखने के लिए बिल्कुल बंद करना होगा।

जब आप गाड़ी या बाइक चलाते हैं, तो क्या गियर बदलते वक्त गियर स्टिक को देखते हैं? नहीं ना? टाइपिंग भी वैसी ही है। आपकी उंगलियों को पता होना चाहिए कि 'A' कहाँ है, आपकी आँखों को नहीं।

"Keyboard को देखना छोड़ दो, चाहे कितनी भी गलतियां हों। शुरू में बहुत गुस्सा आएगा, लगेगा कि पीसी फोड़ दूं, लेकिन यही वो point है जहाँ जादू शुरू होता है।"

2. 'F' और 'J' पर जो उभार (Bumps) हैं? 🔍

कभी अपने कीबोर्ड के F और J बटन को छूकर देखा है? उन पर एक छोटी सी लाइन या उभार होता है। ये कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट नहीं है, भाई! ये आपकी "Home Position" है।

  • आपकी Left Index Finger हमेशा 'F' पर होनी चाहिए।
  • आपकी Right Index Finger हमेशा 'J' पर होनी चाहिए।
  • बाकी उंगलियां अपने आप ASDF और JKL; पर सेट हो जाएंगी।
MY GEAR CHOICE

क्या महंगे Keyboard से स्पीड बढ़ती है? 🤔

सच कहूँ? हुनर हाथों में होता है, हथियार में नहीं। लेकिन... एक अच्छा Mechanical Keyboard वो "Feel" देता है जिससे टाइपिंग बोरिंग काम नहीं, बल्कि एक गेम लगने लगती है।

Redgear Shadow Blade
Budget King

अगर जेब टाइट है लेकिन मैकेनिकल वाली फील चाहिए। मैंने कॉलेज में यही यूज़ किया था।

Check Price on Amazon ↗
Keychron K2 (Wireless)
Pro Choice

ये थोड़ा महंगा है, लेकिन मक्खन है। Mac और Windows दोनों के लिए बेस्ट।

3. Accuracy > Speed (जल्दबाजी शैतान का काम) 🎯

सबसे बड़ी गलती जो बिगिनर्स करते हैं: वो "Fast" दिखने के चक्कर में कीबोर्ड पर अंधाधुंध हाथ मारते हैं। सोचो, आपने 100 शब्द टाइप किए लेकिन उसमें 20 गलतियां हैं। अब आप Backspace दबाकर उन्हें ठीक कर रहे हैं। आपकी असली स्पीड क्या हुई? जीरो।

Pro Tip: शुरू में स्लो टाइप करो। इतना स्लो कि आपको शर्म आए। लेकिन 100% Accuracy रखो। स्पीड अपने आप accuracy के पीछे-पीछे आएगी, इसकी गारंटी मेरी है।

4. रोज़ सिर्फ 10 मिनट (Consistency is Key) ⏱️

जिम (Gym) की तरह ही, आप एक दिन में 5 घंटे टाइपिंग करके प्रो नहीं बन सकते। उंगलियां थक जाएंगी और आप बोर हो जाओगे।

✨ GSA स्पेशल नोट:

बस रोज़ सुबह या काम शुरू करने से पहले 10-15 मिनट Global Skill Arena पर प्रैक्टिस करो। हमारे पास 'Words Mode' और 'Time Mode' दोनों हैं जो आपकी एक्यूरेसी को ट्रैक करते हैं।


निष्कर्ष (Final Words)

टाइपिंग एक लाइफ स्किल है। ये सिर्फ डाटा एंट्री जॉब के लिए नहीं है। अगर आप कोडर हैं, राइटर हैं, या बस चैटिंग करते हैं—तेज़ टाइपिंग का मतलब है कि आप अपने दिमाग की स्पीड से सोच और लिख पा रहे हैं।

तो इंतज़ार किस बात का? चलिए उंगलियों को थोड़ा कष्ट देते हैं!

Challenge Accepted? 🚀

Abhi seekha hai, abhi try karo!

Start Typing Test